पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में 3117 मॉडल प्ले ग्राउंड का निर्माण कर रही है। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने खन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इन खेल मैदानों पर 966 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इन्हें अगले छह महीनों में तैयार करने का लक्ष्य है। मंत्री सौंध ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र खन्ना में 30 गांवों में साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से प्ले ग्राउंड बनाए जाएंगे। इन मैदानों में ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन गांवों में पहले से खेल स्टेडियम मौजूद हैं, सरकार उनकी स्थिति में सुधार कर उन्हें आधुनिक बनाएगी। यह योजना पंजाब के सभी 23 जिलों में लागू की जाएगी। पढ़ें किस जिले में कितने मैदान बनेंगे…