फाजिल्का में पुलिस द्वारा कई हॉटस्पॉट इलाकों में रेड की गई है। नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन कांसो’ के तहत चेकिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने कुछ मोबाइल और वाहन जब्त किए हैं । जिन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। इसके बाद मामले में जांच पड़ताल के दौरान कार्यवाही की जाएगी । सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर नशे के खिलाफ ऑपरेशन कासों चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ फाजिल्का के कई इलाकों में दबिश दी है। फाजिल्का के कई हॉटस्पॉट
उन्होंने बताया कि इस इलाके आर्य नगर, अन्नी दिल्ली और राधा स्वामी कॉलोनी नशे के लिए हॉट स्पॉट बने हैं । इन इलाकों के कई घरों में चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने रेड की है। चेकिंग हो रही है। पुलिस घरों में दाखिल होकर चेक कर रही है। एसएचओ लेखराज ने बताया कि इस दौरान कुछ मोबाइल और वाहन जप्त किए गए हैं। जिन्हें वेरीफाई किया जा रहा है। चेकिंग कुछ तश्वीरें
