Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में उच्च स्तरों से जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली है। डॉलर में तेजी और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों से भी गिरावट को सपोर्ट मिला। इससे कीमतों में भारी गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 3,380 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 3,100 रुपये गिरकर 1,16,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोना 2,540 रुपये गिरकर 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं, चांदी का भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
