FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी एक ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग एफडी करवाना पसंद करते हैं। कम जोखिम के चलते भी यह निवेश लोकप्रिय है। लेकिन एफडी खोलने से पहले यह सलाह दी जाती है कि निवेशक विभिन्न बैंकों द्वारा दी जा रही ब्याज दरों की तुलना करें। आम तौर पर, बैंक लंबी अवधि के डिपॉजिट पर छोटी अवधि की तुलना में अधिक ब्याज दरें प्रदान करते हैं।