CM Bhajanlal Sharma Bikaner Road Show: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राजस्थान में विकास की गंगा बहाई है और अब स्थानीय निकाय चुनावों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इससे शहरों के विकास को नई गति मिलेगी और विकसित राजस्थान का सपना साकार होगा। बता दें कि सीएम शर्मा रविवार को सादुल सर्कल पर रोड शो की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।