Diwali lights: जयपुर। दीपावली से पहले प्रदेश के हजारों घरों में खुशियों की रोशनी फैल गई। राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम ने विशेष अभियान चलाकर महज 20 दिनों में 37 हजार से अधिक घरेलू बिजली कनेक्शन जारी किए। 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चले इस अभियान के दौरान कुल 37,251 नए कनेक्शन दिए गए। इनमें जयपुर डिस्कॉम ने 17,373, अजमेर डिस्कॉम ने 15,433 और जोधपुर डिस्कॉम ने 4,445 कनेक्शन जारी किए।