नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में नाम वापसी के बाद अब 220 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। आज नाम वापसी के दौरान 52 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
इसके साथ ही निगम चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। सबसे अहम बात यह है कि उदयपुर के 80 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने मुकाबला है। कुछ वार्ड में माकपा और निर्दलीय मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर नगर निगम में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 333 प्रत्याशियों ने 379 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। संवीक्षा के दौरान इनमें से 74 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इसके बाद 272 वैध नामांकन बचे थे। अब 52 नाम वापसी के बाद 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। उदयपुर में 80 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस के 12 और भाजपा के 2 बागी प्रत्याशी हैं।
