Social Media Viral Post: भारत में बच्चों को बचपन से ही सुबह जल्दी उठने की सीख दी जाती है। देर तक सोने पर आलसी और अनुशासनहीन होने का तमगा भी मिल जाता है। लेकिन क्या सुबह जल्दी उठना वाकई सफलता और मेहनत का पैमाना होना चाहिए? इसी सवाल ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। गुरुग्राम के उद्यमी और Knot Dating के को-फाउंडर एवं CEO जसवीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस सोच को चुनौती दी है। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति के सुबह 9 बजे उठने से वह आलसी नहीं हो जाता। असली सवाल यह होना चाहिए कि उसने रात में कितनी नींद ली और उसकी नींद कितनी अच्छी रही।
