पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और शिक्षा बोर्ड सदस्य यादविंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल और पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की भी मौजूद रहे। प्रताप सिंह बाजवा ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज AAP का कोई वजूद नहीं है। लोग इसके चार साल के कामकाज से तंग आ चुके हैं। केंद्र लगा सकती है राज्यपाल शासन : बाजवा उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि उनकी सरकार सथ (जमीनी स्तर) से चलेगी, वे आज ‘सथ’ में नहीं हैं। जो लोग कार्यकर्ताओं के काम करने की बात करते थे, उन्हें आज उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और दूसरी पार्टियों के लोगों को टिकट दिए जा रहे हैं। बाजवा ने गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी के विधायक द्वारा खनन करने की कोशिश का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने रुकवा दिया था। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पंजाब में हालात स्थिर नहीं रहे तो केंद्र की भाजपा सरकार यहां राज्यपाल शासन भी लगा सकती है, जिससे राज्य को फिर से मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है।