Muhurat Trading 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित हुई है। मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार बढ़त के साथ ही खुला और बढ़त के साथ ही बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.07 फीसदी या 62 अंक की बढ़त लेकर 84,426 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.1 फीसदी या 25 अंक की बढ़त लेकर 25,868 पर बंद हुआ।
