आईफोन 17 सीरीज की मजबूत बिक्री के कारण एपल का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह एनवीडिया के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। एपल का शेयर आखिरी कारोबारी सत्र में 3.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 262.24 डॉलर पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 3.9 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। फिलहाल ग्राफिक्स चिप्स बनाने वाली कंपनी एनवीडिया 4.44 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।