Diwali 2025 Sales: दिवाली 2025 से भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिली है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( CATI) की रिपोर्ट के अनुसार, त्योहार पर वस्तुओं की बिक्री (Diwali 2025 Sales) 5.40 लाख करोड़ रुपये और सेवाओं में 65,000 करोड़ रुपये पहुंच गई। कुल मिलाकर 6.05 लाख करोड़ रुपये (CAIT Report India) का कारोबार हुआ, जो पिछले साल के 4.25 लाख करोड़ से 25% ज्यादा है। ये आंकड़े देश की आर्थिक मजबूती और स्वदेशी (Swadeshi Diwali Boom) भावना दर्शाते हैं। सीएआईटी ने अपनी रिसर्च विंग के जरिए 60 प्रमुख शहरों और टियर-2, टियर-3 इलाकों में सर्वे किया। नवरात्रि से दिवाली तक का डेटा दिखाता है कि भारतीय उत्पादों की मांग में 25% उछाल आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी दिवाली” अभियान ने 87% उपभोक्ताओं को घरेलू सामान चुनने के लिए प्रेरित किया। चीनी उत्पादों की डिमांड घटी, जबकि भारतीय सामान की बिक्री चमकी।
