सवाई माधोपुर में तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो हाईवे से नीचे खाई में जा गिरा। सवारियां सड़क पर गिर गई। टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। 5 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। टेंपो सवारी भरकर सवाई माधोपुर से गंगापुरसिटी की ओर जा रहा था। जबकि तेज रफ्तार कार सवाई माधोपुर की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे गंगापुर सिटी-सवाईमाधोपुर मेगा हाईवे पर लालपुर उमरी गांव के पास हुआ। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सीताराम और सदर थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों व मृतकों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। सबसे पहले देखें हादसे के 3 फोटो… हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने गंगापुर सिटी के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य घायल का इलाज गंगापुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सदर थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। …………………………………… ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में बाइक स्लिप होने से पति-पत्नी, भतीजी की मौत:दो युवक गंभीर घायल; एक बाइक पर सवार थे 5 लोग, ओवरस्पीड से बैलेंस बिगड़ा जयपुर में बाइक स्लिप होने से पति-पत्नी और भतीजी की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हो गए। पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा जमवारामगढ़ थाना इलाके में अस्थल मोड़ के पास मंगलवार दोपहर हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
