नगर निगम पाली के चुनाव को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। हर कोई पार्षद बनकर जनता की सेवा करना चाहता है। मशीन मैकेनिक, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, नर्सिंगकर्मी, एडवोकेट, मजदूर और किसान तक ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रत्याशियों का कहना है कि पार्षद बनकर क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनका सपना है। भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मैदान में
भाजपा से तीन बार पार्षद और एक बार उपसभापति रह चुके 61 वर्षीय मूलसिंह भाटी ने इस बार वार्ड संख्या 5 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनकी पत्नी भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। मूलसिंह भाटी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके सामने कांग्रेस से व्यापारी विनोद मोदी ने वार्ड संख्या 5 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। मोदी भी एक बार पार्षद रह चुके हैं। दोनों का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में वार्ड संख्या 5 में दोनों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता 64 वर्षीय सुमित्रा जैन ने भी वार्ड संख्या 34 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। वे राजस्थान महिला कांग्रेस की सदस्य रहने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वहीं, एएसआई पद से रिटायर हुए 63 वर्षीय शिवजीसिंह जेतावत ने कांग्रेस के सिंबल पर वार्ड संख्या 47 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके सामने भाजपा से विक्रमपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों ही राजपूत समाज से आते हैं। ऐसे में वार्ड संख्या 47 में भी मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।

अब जानिए- नामांकन दाखिल करने वालों की प्रोफाइल