बालोतरा जिले में टांके में डूबने से अग्निवीर की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले घर आए थे। सुबह नहाने के लिए टांके से पानी खींच रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से टांके में गिर गए। अग्निवीर जोगाराम (25) पुत्र खेताराम की परेऊ गांव के रहने वाले थे।्र अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग थी। अभी शादी नहीं हुई थी।हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गिड़ा थाना क्षेत्र के परेऊ गांव में हुआ। सूचना पर गिड़ा थानाधिकारी अचलाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को टांके से निकालकर गिड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। तीन साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुए थे जोगाराम साल, 2023 में जोगाराम का भारतीय सेना के अग्निवीर में सिलेक्शन हुआ था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर गांव आए थे। परिवार को लगा जोगाराम सुबह वॉक के लिए गए हैं। करीब 9 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां टांके के पास जोगाराम के कपड़े पड़े मिले। टांके में उनका शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिक्किम और महाराष्ट्र से भाई रवाना
गिड़ा थानाधिकारी अचलाराम ने बताया- घर के पास बने टांके में डूबने से अग्निवीर जोगाराम (25) की मौत हुई है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। भाइयों के आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोगाराम के बड़े भाई सवाईराम भारतीय सेना की आर्टिलरी में सिक्किम में तैनात हैं। परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं, जिनमें जोगाराम दूसरे नंबर का था। रक्षाबंधन के पर्व के बीच अग्निवीर जोगाराम की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। हादसे की सूचना पर बाड़मेर के जालीपा से सेना अधिकारी भी परेऊ पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। ये खबर भी पढ़िए… जैसलमेर के 19 साल के अग्निवीर का हार्टअटैक से निधन:2 महीने पहले भर्ती हुए, दिल्ली में कर रहे थे ट्रेनिंग; सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के रहने वाले अग्निवीर गोपाल सिंह भाटी (19) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे दो महीने पहले ही अग्निवीर भर्ती हुए थे। दिल्ली में भारतीय सेना की ट्रेनिंग ले रहे थे। पूरी खबर पढ़िए