जालोर के आंवलोज गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ के चार दिवसीय शिविर का समापन हुआ। संभाग प्रमुख अर्जुनसिंह देलदरी ने कहा कि क्षत्रिय जीवन कर्तव्य और दायित्व पालन की कहानी है। क्षत्रियोचित गुणों को फिर से जागृत करने के उद्देश्य से शिविर में संस्कार और गुणों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने शिविर में बने पारिवारिक भाव को जीवन में बनाए रखने और वर्तमान वातावरण से बचने की बात कही। शिविर के दौरान राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती भी मनाई गई। अतिरिक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि महापुरुषों की जयंती तभी सार्थक है, जब उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उसे आचरण में उतारा जाए। समारोह को मंगल सिंह सिराणा, गजेंद्रपाल सिंह पोषाणा, भंवर सिंह थलुन्डा, नरपत सिंह आंवलोज और गोविंद सिंह रटुजा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग और मातृशक्ति मौजूद रहे। बागरा पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा
बागरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विजेन्द्र कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ महावीर पुत्र भोमाराम माली, निवासी शंकर वाटिका के पास, जालोर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना बागरा के प्रकरण संख्या 12/2025 में स्थाई वारंटी था। यह कार्रवाई जिला एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एएसपी मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन और थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल भंवरसिंह, कॉन्स्टेबल नरेन्द्रसिंह और अमन सहारण शामिल रहे।