पंजाब रोडवेज के कर्मचारी भाई दूज के अवसर पर गुरुवार 23 अक्टूबर को जालंधर के पीएपी चौक पर नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन किलोमीटर योजना के टेंडर रद्द न होने के विरोध में किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पंजाब भर के विभिन्न डिपो से कर्मचारी शामिल होंगे। जालंधर डिपो के जनरल सेक्रेटरी रणजीत सिंह ने बताया कि किलोमीटर योजना को लेकर लंबे समय से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार और परिवहन मंत्री को कई बार मांग पत्र भी सौंपे गए हैं। अभी तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है और न ही इस पर कोई कार्रवाई की गई है। टेंडर रद्द होने पर ही मानेंगे कर्मचारी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है, जबकि उनकी मुख्य मांग इस टेंडर को पूरी तरह रद्द करने की है। रणजीत सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि 23 अक्टूबर तक सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला, तो वे भाई दूज के दिन जालंधर के पीएपी चौक पर नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।
