लुधियाना के कबीर नगर की गली नंबर 11 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार पर 10 से 15 लोगों ने मिलकर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए, दरवाजा तोड़ा, नकदी उड़ाई और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। घटना की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं। झगड़ा रुकवाने गई राजिंदर कौर पीड़िता राजिंदर कौर ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब वह झगड़ा रुकवाने गईं, तो पड़ोस ऊषा ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। राजिंदर कौर के मुताबिक जब मेरे पति वहां पहुंचे तो मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद मेरा बेटा ऊषा से बात करने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। 10 से 15 लोगों ने घर पर बोला हमला राजिंदर कौर का कहना है कि इसके बाद ऊषा और उसके परिवार वाले करीब 10 से 15 लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाए घर का दरवाजा तोड़ा अंदर घुसकर सामान तोड़ा-फोड़ा और नकदी तक निकाल ली। मेरे पति पर हमला किया गया बेटी का फोन छीना गया घर का बहुत नुकसान हुआ पीड़िता ने बताया। सीसीटीवी फुटेज आई सामने घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक झुंड घर पर हमला कर रहा है और तोड़फोड़ कर रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।