फाजिल्का के अरनीवाला में एक कार देखते ही आग का गोला हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार को उस समय आग लगी जब उसमें गैस सिलेंडर के जरिए गैस डाली जा रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने समय रहते आग पर पाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसमें बताया गया कि पटाखे की वजह से कार जल गई। जानकारी सामने आई कि कार में उस समय आग लगी। जब उसमें घरेलू गैस एलपीजी सिलेंडर के जरिए गैस डाली जा रही थी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
