कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह मंगलवार शाम फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में लैंडमार्क सिटी का है। थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया- छतरपुर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली खुशबू पटेल (20) लैंडमार्क सिटी के ओरोलाइट मल्टी स्टोरी के फ्लैट में रहती थी। खुशबू और उसकी छोटी बहन खुशी 2023 से यहां कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थीं। खुशी JEE की तैयारी कर रही है। दोनों बहनों ने जुलाई में ही यह फ्लैट किराए पर लिया था। खुशी मंगलवार शाम कोचिंग से वापस फ्लैट पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने सहेली को फोन कर बुलाया। मल्टी स्टोरी के लोगों को भी जानकारी दी। इसके बाद फ्लैट का लॉक खुलवाया गया। अंदर खुशबू फंदे से लटकी मिली। परिजन को दी सूचना सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी छतरपुर में परिजन को दी गई। परिजन के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्रा खुशबू के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। …………………… ये खबर भी पढ़िए… NEET से एक दिन पहले स्टूडेंट का सुसाइड, VIDEO: पहले घूमता रहा, फिर छठी मंजिल से कूदा; लिखा-परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया कोटा में NEET से एक दिन पहले कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट हॉस्टल की छठी मंजिल से कूद गया। सुसाइड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। (पढ़ें पूरी खबर)
