फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित गांवों में 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूलों के बच्चों की करीब 12 लाख की बोर्ड फीस समाज सेवी संस्था दल बाबा राम सिंह की तरफ से अदा की गई है। आज संस्था की टीम इन गांव में पहुंची और गांव झांगड़ भैणी के सरकारी स्कूल में विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों को चेक भेंट किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 8 से 10 स्कूलों के बच्चों की मदद हुई है। जिसमें करीब 12 लाख रुपए की बोर्ड फीस अदा की गई है। समाजसेवी संस्था दल बाबा राम सिंह जत्थेबंदी के प्रमुख बाबा राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ आने से काफी इलाका प्रभावित हुआ है। जिससे लोगों के घर फसलें जमीनें सब प्रभावित हुई है। और लोग आर्थिक स्तर पर कमजोर हो गए है। फीस भरने में दिक्कत हो रही थी इसकी वजह से लोगों को अपने बच्चों की स्कूल फीस अदा करनी भी मुश्किल हो रही है। जिसे देखते हुए उनकी संस्था ने पहल की है। और बच्चों की फीस अदा करने की आखिरी तारीख भी नजदीक है। दिवाली के त्योहार को मुख्य रखते हुए वह इन गांवों में पहुंचे है। जहां इन बच्चों की मदद की गई है। और इन बच्चों की फीस अदा की जा रही है। आने वाले समय में भी बच्चों की मदद के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सरहदी इलाके के कई स्कूलों में दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड की फीस नहीं दी जा रही थी। क्योंकि बाढ़ के बाद हालात कमजोर हो गए। जबकि दसवीं कक्षा के बच्चे की फीस दो हजार और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस दो हजार से अधिक है। जिसकी आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है। जिसके लिए संस्था बाबा राम सिंह ने मदद की है। उन्होंने बताया कि करीब आठ से दस स्कूल है। जिसके लिए करीब 12 लाख रुपए की बोर्ड फीस दी गई है। इससे अब बच्चे परीक्षा में अपीयर हो पाएंगे ।