कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना को आज(मंगलवार) सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। डॉ. मीना ने पिछले दिनों स्वाइन फ्लू की जांच करवाई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद डॉक्टरों ने आगे के इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। एसएमएस हॉस्पिटल में मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट में भर्ती मेडिकल आईसीयू वार्ड में रखा है। स्वाइन फ्लू को देखते हुए फिलहाल उनसे किसी भी दूसरे व्यक्ति या परिचित को न मिलने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- स्वाइन फ्लू के प्रोटोकॉल के तहत मंत्री जी का इलाज किया जा रहा है। उनकी जरूरी जांचे करवाई जा रही है और मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की निगरानी में बनी एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।