जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) ने एडवोकेट हरि प्रसाद रांकावत को पैनल अधिवक्ता के रूप में शामिल किया है। डिस्कॉम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (लीगल) ने विधिवत रूप से आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार एडवोकेट एच.पी. रांकावत को जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में दीवानी और आपराधिक मामलों की पैरवी करने के लिए पैनल लॉयर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें स्वीकृत फीस और सामान्य नियम एवं शर्तों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब रांकावत डिस्कॉम के विरुद्ध दायर विभिन्न न्यायिक प्रकरणों में पैरवी करेंगे। उल्लेखनीय है कि झालामंड निवासी एडवोकेट रांकावत इससे पहले विभिन्न अदालतों में दीवानी और आपराधिक मामलों में पिछले कई वर्षों से वकालात कर रहे हैं और इनके डिस्कॉम के पैनल लॉयर नियुक्त होने का फायदा डिस्कॉम के मामलों में भी मिलेगा।
