दिवाली पर चंडीगढ़ में बेटे ने अपनी मां का गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना सेक्टर 40 में हुई है। मृतका की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है, जो कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से थी। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
