यूपी के कन्नौज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में छात्रों ने इंचार्ज हेडमास्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया. बच्चों और परिजनों ने भेदभाव, अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए. छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर हेडमास्टर की कार घेर ली. BSA संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.