Uber Eats Drone Delivery: जब आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो आमतौर पर डिलीवरी करने वाला बाइक या स्कूटी से खाना लेकर आता है। लेकिन आने वाले समय में यह तस्वीर बदल सकती है। Uber Eats और ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline ने साथ मिलकर ड्रोन से खाना पहुंचाने के लिए पार्टनरशिप की है। कंपनियों का लक्ष्य 2029 के अंत तक ड्रोन की मदद से रोजाना 10 लाख डिलीवरी करने का है। उबर को उम्मीद है कि इससे 5 से 10 मिनट में खाना डिलीवर हो सकता है। हालांकि, अभी यह सुविधा अमेरिका में मिलेगी।
