Rajasthan : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित प्राध्यापक हिंदी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी 36 वर्षीय दिनेश कुमार को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब 2 साल से फरार चल रहा था। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया कि जालौर के रानीवाड़ा स्थित भाटीप निवासी मूल अभ्यर्थी सैलाराम ने ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने सांचौर के करडा निवासी साले दिनेश कुमार की मिक्स फोटो और हस्ताक्षर लगाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई थी।
