सीकर की दादिया थाना पुलिस ने 766 ग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया। वहीं जिले में एक 16 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। साथ ही एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हो गई। पढ़िए शहर की क्राइम की खबरें… दादिया थाना पुलिस ने 766 ग्राम गांजे के साथ आरोपी नरेंद्र जांगिड़ (30) पुत्र श्रवण कुमार जांगिड़ निवासी झीगर छोटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 766 ग्राम गांजा मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले में 16 साल की नाबालिग से रेप का सामने आया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। जिसने उसके साथ रेप किया। आरोपी युवक के 2 साथियों ने भी सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला से चेन स्नैचिंग सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में महिला की चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। राधाकिशनपुरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी सास पड़ोस में सब्जी लाने के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए 2 युवकों ने 20 ग्राम की सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस ने अब मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पड़ोसी पर पानी की पाइप में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पड़ोसी द्वारा पानी की पाइप में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना सीकर के चिड़िया टीबा एरिया की है। एक पक्ष का आरोप है कि पानी पीने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस ने पानी का सैंपल लिया है। जिसकी जांच करवाई जाएगी। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
