जालोर के भीनमाल में सरकारी हॉस्पिटल में महिला संविदाकर्मी की सैलरी के विवाद में वकील ने डॉक्टर नेमीचंद संघवी को पीटा। जमकर थप्पड़ मारे, कॉलर पकड़कर धक्का दिया। नेम प्लेट उठाकर डॉक्टर के सिर में मार दी। मामला मंगलवार सुबह 10 बजे का है। ये पूरी घटना हॉस्पिटल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भीनमाल ईकाई अध्यक्ष डॉ. हिम्मत शर्मा और सचिव डॉ. बाबूलाल चौधरी के साथ डॉक्टर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पहले देखिए डॉक्टर से मारपीट की PHOTOS… किसने क्या कहा… डॉक्टरों काली पट्टी बांधकर विरोध जताया डॉक्टर से मारपीट के विरोध में उप जिला अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने विरोध जताया। इसके बाद आईएमए पदाधिकारियों के नेतृत्व में डॉक्टर थाने पहुंचे और घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- डॉक्टर के साथ मारपीट करने और राज कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।