खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने के तीसरे दिन किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंच से एक बेहद आक्रामक और अनोखे प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि आगामी 20 अगस्त को किसान धरना स्थल से हरियाणा सीमा की ओर लगाए गए बैरिकेड्स तक रोष मार्च करेंगे। कमीजें उतारकर ‘नंगे बदन’ आगे बढ़ेंगे किसान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रदर्शन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस मार्च के दौरान सभी किसान अपनी कमीजें उतारेंगे और नंगे बदन (अर्धनग्न होकर) हरियाणा की तरफ बढ़ेंगे। डल्लेवाल ने साफ किया कि किसानों का उद्देश्य किसी भी तरह की हिंसा करना नहीं, बल्कि हरियाणा और केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण लेकिन कड़ा विरोध दर्ज कराना है। किसान उस आखिरी बिंदु तक जाएंगे जहाँ हरियाणा पुलिस और प्रशासन द्वारा भारी बैरिकेडिंग की गई है, और वहीं पर खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों द्वारा उतारे गए कपड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरियर या पार्सल के जरिए भेजे जाएंगे। यह केंद्र सरकार को जगाने और किसानों की दुर्दशा दिखाने का हमारा तरीका है।” केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई डल्लेवाल ने कहा कि देश का अन्नदाता अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर बैठने को मजबूर है, लेकिन केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार उनके आन्दोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। बैरिकेड्स लगाकर किसानों के लोकतांत्रिक अधिकार को रोका गया है, जिसके विरोध में अब यह ‘नंगे बदन मार्च’ निकाला जाएगा। खनौरी धरने के तीसरे दिन हुए इस बड़े ऐलान के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। 20 अगस्त को होने वाले इस मार्च को देखते हुए बैरिकेड्स के पास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी किए जाने की संभावना है।