दीपावली के पावन अवसर पर विजयसुर मीडिया कंसल्टेंसी की ओर से एक विशेष पहल ‘रक्षक संग रोशनी’ सीजन-02 का आगाज किया गया। कंसल्टेंसी टीम की ओर से पुलिस जवानों के साथ मिलकर दीपावली मनाई जा रही है। त्योहारों पर शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान अपने परिवार से दूर डटे रहते है। इस पहल का उद्देश्य उन नायकों को सम्मानित करना और उनके साथ रोशनी का पर्व साझा करना है। इस पहले की अगुवाई विजयसुर मीडिया कंसल्टेंसी के संस्थापक आनंद जोशी की ओर से की गई। आनंद जोशी ने बताया- जब हम अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करते हैं, हमारे रक्षक (पुलिस जवान) सड़कों पर चौकसी में डटे रहते है। इस दीपावली पर हम उन असली नायकों को धन्यवाद कहने के लिए उनके साथ उत्सव मनाएंगे। इस सोच को हकीकत में बदलने में दीपक अग्रवाल और बीकाजी फूड्स का सहयोग अमूल्य रहा है। उनके सहयोग ने इस प्रयास को और भी अर्थपूर्ण और भावनात्मक बना दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनन ऐलानी, संस्थापक- ऑल अबाउट हैप्पीनेस एनजीओ और उनकी स्वयं सेवक टीम का विशेष योगदान रहा। टीम ने आयोजन स्थल पर सक्रिय रहकर सुरक्षा कर्मियों के साथ त्योहार की गर्माहट और खुशी बांटने में अहम भूमिका निभाई। रात के समय दीप जलाकर, फूलझडिय़ां बांटकर और मिठास के साथ पुलिस जवानों के बीच दीपावली का उत्सव मनाया गया। ताकि, वे भी इस पर्व की रोशनी में शामिल हो सकें।
