उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ के विरोध में सलूंबर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस कृत्य को सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला सत्याग्रह मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने सत्याग्रह मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। बीजेपी पर भेदभाव का लगाया आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता ने भाजपा पर धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य बढ़ाते हैं और देश की लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने दलित विरोधी मानसिकता बताई मेहता ने कहा-किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बाद सभा स्थल का कथित ‘शुद्धिकरण’ सामाजिक समरसता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। ये रहे मौजूद इस विरोध प्रदर्शन में संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोठिया, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, सचिव नारायण भाई, किसान सिंह चुंडावत, शंकरलाल जोशी, प्रवक्ता गजेंद्र मेहता, महेंद्र सिंह चौहान, सुनील सेवक, हबीबुर्रहमान, लक्ष्मीकांत शर्मा, महिपाल खेतावत, माजिद बेग मिर्जा, ईरशाद बाबू खान, दिनेश जैन, नरेंद्र जैन, रामभरोसे पुरोहित, मोहम्मद समीर, विष्णु बुनकर, निखिल जैन, फतेहलाल जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस ने दोहराया कि सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होने वाले किसी भी कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।