राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में जिला प्रमुख को लेकर जयपुर में लॉटरी निकाली गई। जिसमें नवगठित फलोदी जिले को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। तीन साल पहले ही जिला बना था फलोदी बता दें कि फलोदी को तीन साल पहले ही जिला बनाया गया था। इसके बाद यहां जिला परिषद का गठन तो हो गया था, लेकिन अब तक चुनाव नहीं हुए थे। अब फलोदी जिला परिषद के लिए पहली बार चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद जिले को अपना पहला जिला प्रमुख मिलेगा। जिला परिषद में कुल 23 वार्ड पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के कारण किसी भी वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनाव में भाग ले सकेगी। फलोदी जिला परिषद में कुल 23 वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों से निर्वाचित सदस्य ही जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे।