पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालपुर रेललाइन के बीच अम्बलियासन-जगुदन-महेसाना भान्डूमोटीदाउ स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिंक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- इस कार्य के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। आंशिक रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
वहीं, उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य कई ट्रेन रद्द,मार्ग परिवर्तित,आंशिक रद्द,रीशड्यूल,रेगुलेट रहेगी।उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के मध्य पर ऑटोमेटिंक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस कार्य के कारण ये ट्रेन प्रभावित रहेगी। रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) रीशड्यूल/रेगुलेट ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से) समयपालन में जोधपुर मंडल को प्रथम स्थान उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने 11 अगस्त को ट्रेन समयपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल ने इस दिन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 100 प्रतिशत तथा समग्र रूप से 99.07 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण, प्रभावी ट्रेन प्रबंधन और उत्कृष्ट परिचालन दक्षता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समयबद्ध एवं बेहतर रेल सेवा उपलब्ध करवाना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जोधपुर मंडल द्वारा हासिल किए गए 99.07 प्रतिशत समग्र समयपालन में परिचालन, इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, यांत्रिक तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल एवं ट्रेनों की प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप मंडल ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
