Gold Silver Price Today: सोने की कीमतें हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुई थीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1,27,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर 1,57,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं कि आज धनतेरस पर बड़े ज्वैलर्स किस भाव सोना बेच रहे हैं।