Gold Price Today: धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। सोने में पिछले हफ्तों में आई बंपर तेजी के बाद अब कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एमसीएक्स पर भी सोना शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान गिर गया था। भूराजनीतिक और आर्थिक चिंताओं में अस्थायी रूप से कमी आने के चलते सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली है।