जयपुर। ‘पत्रिका के सबका ऑफर मेगा ड्रॉ में मारुति के-10 के उपहार की विजेता के तौर पर जैसे ही सुबह अपना नाम पढ़ा तो एक बार तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब मेरे पत्रिका से पास फोन आया कि ड्रॉ की विजेता आप ही हैं तो मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। कभी सोचा नहीं था, इस तरह बैठे बैठाए चौपहिया वाहन की मालकिन बन जाउंगी। लेकिन पत्रिका पर मैं हमेशा से विश्वास करती आई हूं।
