जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 में लगातार हो रही देरी को लेकर पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लेट है। जयपुर से दुबई जाने वाली इस फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे है, लेकिन आज इसे भी रिशेड्यूल कर शाम 8:15 बजे रवाना किया जाएगा। इस फ्लाइट के लगातार देरी से संचालन को लेकर पैसेंजर्स में नाराजगी है। सोमवार को भी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। फ्लाइट के समय में पहले बदलाव कर इसे शाम 8 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया। इसके बाद यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा, जब फ्लाइट का समय बदलकर रात 10 बजे कर दिया गया। इस दौरान परेशान पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और फ्लाइट के बार-बार लेट होने को लेकर नाराजगी जताई। आज भी निर्धारित समय पर नहीं जाएगी फ्लाइट सोमवार की परेशानी के बाद मंगलवार को भी जयपुर-दुबई फ्लाइट में देरी हुई है। SG-5157 का जयपुर से दुबई जाने का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे है, लेकिन आज भी इसे रिशेड्यूल कर शाम 8:15 बजे के लिए किया गया है। ऐसे में लगातार दूसरे दिन भी पैसेंजर्स को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले दिनों से इस फ्लाइट के बार-बार लेट होने के कारण पैसेंजर्स में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जयपुर से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स के लिए यह फ्लाइट महत्वपूर्ण है। ऐसे में लगातार हो रही देरी को लेकर पैसेंजर्स में नाराजगी है। पैसेंजर्स का कहना है कि एयरलाइन को फ्लाइट संचालन में सुधार करना चाहिए, ताकि उन्हें घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार न करना पड़े।