राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से उदयपुर और सलुंबर जिले में 14 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। हरिसिंह देवल को नया नगर निगम उपायुक्त बनाया गया है। वहीं आरएएस महावीर खराड़ी जनजाति विभाग में अतिरिक्त आयुक्त बनकर उदयपुर आए हैं। 2 महीने पहले आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में जिनका नाम आया था। उनमें से कुछ को 2 महीने में ही बदल दिया है। झाड़ोल के उपखंड अधिकारी कपिल कुमार कोठारी को भी बदल दिया है, इसी ब्लॉक में पिछले दिनों सीएम ने रात में रुकतर जनसुनवाई की थी। इनमें नगर निगम के उपायुक्त डा. नरेश सोनी, लोक सेवाएं के सहायक निदेशक हेमराज गुर्जर और गिर्वा में सहायक कलक्टर निलेश कुमार कलाल शामिल हैं। इनका तबादला दो महीने बाद ही वापस हो गया है। यूडीए में आए रमेशचंद्र बहेड़िया का भी वापस तबादला हो गया है। देखें उदयपुर और सलूंबर जिले में बदले अफसरों की पूरी लिस्ट…
