जयपुर के अलग-अलग थीम पर सजे हुए हैं। धनतेरस पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी नहाया हुआ है। जौहरी बाजार, हल्दियों का रास्ता और एमआई रोड को अयोध्या की थीम पर सजाया गया है। सड़कों के किनारे पुरानी इमारतें हों या नए शोरूम, हर जगह शानदार सजावट की गई है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। MI रोड पर कुछ इस तरह से लाइटिंग की गई है कि जैसे तारे जमीन पर उतर आए हों। पांच बत्ती चौराहे पर सीता स्वयंवर की झांकी बनाई गई है। थोड़ी दूरी पर राम दरबार सजा है। शहरवासी अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद करते नजर आए। एमआई रोड के साथ जयपुर के दूसरे बाजारों में भी यूनीक थीम पर लाइटिंग की गई है। बड़ी चौपड़ पर जौहरी बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक मंच बनाया गया है, जिस पर शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति रखी गई है। हनुमान जी के कंधे पर राम और लक्ष्मण बैठे हुए हैं। यहां हवामहल का एक छोटा मॉडल भी बनाया गया है। जयपुर का परकोटा अलग ही रंग में सजा। चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार, बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार, बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ के साथ-साथ चांदपोल गेट को भी रंगीन लाइटों से सजाया गया है। चांदपोल में ऑपरेशन सिंदूर का एक क्रूज तैयार किया गया है, जिसके ऊपर राफेल विमान को दिखाया गया है। इसे बंगाल से आए 50 कारीगरों ने लगभग डेढ़ महीने में बनाया है। जयपुर के सजावट से जुड़े PHOTOS… फोटो- 1
सीता स्वयंवर की झांकी: भगवान राम ने तोड़ा शिव धनुष फोटो- 2 MI रोड पर दिखा पुष्पक विमान का दृश्य फोटो- 3
पांच बत्ती सर्कल की लाइटिंग थीम ने मोहा मन फोटो- 4
जौहरी बाजार में हवामहल की झांकी फोटो- 5
ऐतिहासिक दरवाजों पर रोशनी की सजावट फोटो- 6
बापू बाज़ार: रंगीन रोशनी और सितारों से जगमगाया फोटो- 7
जय श्री राम के स्लोगन और आकर्षक लाइटिंग से जगमगा रहा जौहरी बाजार फोटो- 8 चौड़ा रास्ता पर रंगीन लाइटों और झालरों से सजी सड़क फोटो- 9
किशनपोल बाजार पर सतरंगी लाइटों और दीपक की डिजाइन से जगमगाया
फोटो- 10
चांदपोल में ऑपरेशन सिंदूर क्रूज: राफेल विमान का प्रदर्शन फोटो- 11
हनुमान जी ने राम और लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे फोटो- 12
आर्टिफिशियल फूलों से सजावट