मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना इलाके में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हत्या के पीछे अवैध संबंध को वजह माना जा रहा है. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया.
