Goldman Sachs Report On HAL Share: रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 5 प्रतिशत तक उछल गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह यह रही कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने शेयर की रेटिंग अपग्रेड कर दी। ब्रोकरेज ने HAL की रेटिंग को पहले के ‘Neutral’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दिया है और साथ ही टार्गेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में बढ़ती नजर आई।