Axis Securities On Navin Fluorine Stock: केमिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनी नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड (NFIL) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। कंपनी का शेयर NSE पर इंट्राडे कारोबार में 14 फीसदी से ज्यादा उछलकर 8,775.50 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, शेयर 13 फीसदी की बढ़त के साथ 8,650 रुपये पर बंद हुआ। जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने कंपनी पर अपना भरोसा और मजबूत किया है। बेहतर आय, मजबूत मार्जिन और भविष्य की विकास योजनाओं को देखते हुए कई ब्रोकरेज फर्म्स ने टार्गेट प्राइस बढ़ाते हुए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।