Share Market on 6th August: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.48 फीसदी या 373 अंक की बढ़त के साथ 78,954 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.05 फीसदी या 11.35 अंक की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ।