Petrol Diesel Price Today 5th August 2026: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। ऑयल मार्केट में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर कूटनीतिक समाधान निकल सकता है, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। इसी पॉजिटिव माहौल के बीच ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इधर भारत में क्रूड ऑयल पर निर्भरता कम करने के लिए अपनाए जा रहे E20 फ्यूल का लगातार विरोध हो रहा है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है।
