हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला है, लेकिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 136 अंक की गिरावट के साथ 83,331 पर खुला है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह 0.11 फीसदी या 91 अंक की बढ़त के साथ 83,553 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.09 फीसदी या 22 अंक की बढ़त के साथ 25,606 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
