प्रदेश में बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 के तहत बड़ा निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राज्य के 187 विधानसभा क्षेत्रों में 3,232 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत जालोर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 73 सड़कों के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि जिले में स्वीकृत सड़कों की कुल लंबाई 194.65 किलोमीटर होगी, जिनके निर्माण पर 55.57 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में मिसिंग लिंक और नॉन-पैचेबल सड़कों का निर्माण शामिल है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा। विधानसभावार स्वीकृत सड़क परियोजनाएं विभागीय अफसरों के अनुसार, सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
