Gold Price Today: दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शनिवार, 18 अक्टूबर को देशभर में धनतेरस मनाई जाएगी। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। देशभर में जूलरी स्टोर्स पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। लोग दिवाली से पहले सोने के सिक्के और गहने खरीदना चाहते हैं। दिवाली पर सोना और चांदी खरीदना भारतीय कल्चर का एक हिस्सा है। माना जाता है कि इससे सालभर समृद्धि बनी रहती है। इस फेस्टिव सीजन में ज्वैलर्स ने कई स्पेशल फेस्टिव कलेक्शंस लॉन्च किये हैं। साथ ही प्री-बुकिंग ऑफर्स भी लेकर आए हैं।