IRCTC Outage: दिवाली से ठीक पहले भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप क्रैश कर गया है। बड़ी संख्या में लोग आईआरसीटीसी के ऐप से ट्रेन टिकट बुक कराते हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर रेल टिकट बुक नहीं कर पाने की शिकायत कर रहे हैं। इससे दिवाली और छठ पर घर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है।
