पिछली धनतेरस के बाद से सोने ने रुपए के संदर्भ में लगभग 63 फीसदी और डॉलर के संदर्भ में 53 फीसदी का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक सोना 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों, ईटीएफ इन्फ्लो और केंद्रीय बैंक की खरीदारी के चलते सोने में तेजी आई है। मार्च 2025 से ही सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। 3,000 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर लगभग 4,254 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं।
